
फतेहपुर।।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.10.2025 को थाना चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 08 नफर अभियुक्तगणों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मय मालफड़ 9510/-रूपये व जामा तलाश 1990/-रूपये व 52 अदद ताश की पत्ते कुल 11,500/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



