
फतेहपुर।।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.10.2025 को थाना बिन्दकी पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2025 को थाना बिन्दकी पर पंजीकृत मु0अ0स0 377/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए खुर्माबाद मोड के पास से मंयक उर्फ सत्या तिवारी उर्फ सतेन्द्र कुमार पुत्र रामूतिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चरई मजरे गढी थाना जाफरगंज फतेहपुर को चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।



