
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस ने अजगैन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का फरार साथी को मोहान तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कई मुकदमों में वांछित था। मुठभेड़ में घायल आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जबकि उसका साथी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी और उसका साथी महिला से घर में घुसकर चेन छीनने और हत्या की कोशिश करने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तमंचा और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी शामिल हैं.



