
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना हसनगंज की पीआरवी 6107 मे तैनात चालक कंपनी हवलदार मनोज कुमार पाल ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे तभी थाना हसनगंज क्षेत्रांतर्गत नवई लालपुर के मध्य सड़क हादसे का शिकार हुआ एक युवक अपनी बाइक के साथ 20 फीट गहरे नाले मे डूबता दिखा व उसका साथी रोड पर घायल अवस्था में पड़ा था एवं मौके पर काफी भीड़ जमा थी।
मनोज कुमार पाल द्वारा बिना समय गंवाए बावर्दी करीब 20 फीट गहरे नाले में कूदकर डूब रहे युवक को सकुशल बचा लिया एवं युवक व उसकी मोटरसाइकिल को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया एवं एंबुलेन्स की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी हसनगंज भेजा गया।
बचाए गए युवकों की पहचान विवेक पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मटियारी, लखनऊ और पप्पू पुत्र छंगा निवासी कांथा थाना असोहा जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। दोनों युवक मोहान से कांथा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी थी। घटना के बाद दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सुरक्षित बताया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु कंपनी हवल्दार मनोज कुमार पाल के उत्साहवर्द्धन हेतु नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र की घोषणा की है।



