लखनऊ।।
मोहनलालगंज में गुज्जर गैंग की दबंगई पर पुलिस का डंडा भारी….
थाने में लाकर पुलिस ने की जबरदस्त धुलाई बिंदौवा मेले में गुंडई करने वाले पांच गिरफ्तार, बाकी फरार…..
बीती रात बिंदौवा मेले में गुज्जर गैंग के बदमाशों ने शराब के नशे में अश्लील डांस की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया…..
पुलिस और आयोजकों के रोकने पर इन अराजक तत्वों ने अभद्रता, मारपीट की कोशिश और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे मेला मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई…..
सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुज्जर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया…..
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इन अराजक तत्वों को थाने लाकर जमकर धुलाई की, जिससे उनके तेवर ठंडे पड़ गए। पुलिस का डंडा चलते ही गुज्जर गैंग के बाकी सदस्य इलाके से फरार हो गए……
थाना प्रभारी डी के सिंह ने बताया कि गुज्जर गैंग पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय था, इनके खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं अब ये पुलिस के शिकंजे में हैं। पांच नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है…..



