
संवाददाता इरफान कुरैशी
लखनऊ। थाना मडियांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे ₹25,000/ के इनामी शातिर अपराधी आमिर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आमिर पुत्र स्व० इपनेहशन को 14.10.2025 को मडियांव पुल के नीचे से दबोचा गया। आमिर हरदोई जनपद के गौसगंज तालाब के पास का निवासी है और उस पर मु0अ0सं0 381/25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
वांछित अभियुक्त आमिर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


