
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना चौक पुलिस और अग्रसेन कॉलेज की छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0 के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में, आज थाना चौक पुलिस द्वारा अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों के सहयोग से एक जोरदार जागरूकता रैली निकाली गई।
बेटी की मुस्कान, समाज की पहचान। की थीम पर आधारित इस रैली का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुँचाना था। यह आयोजन पुलिस आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन में किया गया।
रैली में थाना चौक की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम की महिला अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों और पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि बेटियाँ न केवल सुरक्षित महसूस करें, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त भी बनें।
