
मड़ियाँव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, जोन-उत्तरी स्थित थाना मड़ियाँव पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा और ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को थाना मड़ियाँव की पुलिस टीम केशवनगर मोड़ पर क्षेत्र की देखरेख और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान, एक खास मुखबिर ने आकर सूचना पर
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजीत यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव के रूप में हुई, जो भरत नगर, थाना मड़ियाँव, लखनऊ का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। तलाशी लेने पर, अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर और 02 अदद ज़िंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर, अभियुक्त संजीत यादव को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 618/25 पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अवैध रूप से नाजायज तमंचा और कारतूस रखने का कृत्य कर रहा था।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पूरी तरह पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



