-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
सीतापुर- 13 अक्टूबर।




उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक कल्याण एवं सामाजिक न्याय ट्रस्ट द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सीतापुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्ट की संस्थापिका सुलोचना मौर्य ने की। कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश राही कारागार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि राकेश राठौर’ गुरु ‘राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,गिरीश चंद्र मिश्रा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, नेहा अवस्थी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर, बेबी गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैराबाद, नमिता अवस्थी ब्लॉक प्रमुख गोंदलामऊ , राजेश शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आदि विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। महिला शिक्षक संघ सीतापुर की जिला अध्यक्ष राजा प्रजापति एवं महामंत्री दीप्ति शुक्ला के कुशल नेतृत्व में राज्य मंत्रियों द्वारा सिधौली विकास क्षेत्र से नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शिखा श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर, अलंकृता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय टांडी, सर्वश्रेष्ठ नामांकन हेतु मोनिता मिश्रा कंपोजिट विद्यालय सरौरा, काव्य एवं लेखन में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु नयन मिश्रा प्राथमिक विद्यालय रमनगरा, सविता यादव प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज, मनीषा प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर उनई, रंगोली एवं टीलम में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हेतु सिधौली टीम से दिव्या श्रीवास्तव, सबीहा अंजुम, अल्पना देवी,मनीषा,मीना दुबे,माधवी चतुर्वेदी अनुराधा सिंह,अनुज्ञा दीक्षित,शिखा श्रीवास्तव, अलंकृता श्रीवास्तव, मोनीता एवं समस्त शिक्षक संकुलों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन शिखा श्रीवास्तव एवं दिव्या श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान हुआ।