
संवाददाता इरफान कुरैशी,
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सआदतगंज पुलिस की कार्रवाई, लव जिहाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की सआदतगंज पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एंटी रोमियो टीम और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 12.10.2025 को आयुष चौरसिया पुत्र सुनील चौरसिया निवासी नौबस्ता ने थाना सआदतगंज में एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी फरहान हुसैन (उम्र 19 वर्ष, निवासी कश्मीरी मोहल्ला) ने उनकी बहन को ‘प्रेम जाल’ में फंसाया और उसे लव जिहाद के रूप में उकसाकर धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया और साथ ही धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 256/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 49/351(2) (आपराधिक धमकी/मानहानि से संबंधित) और उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया।
मुखबिर खास की सूचना पर टीम ने वांछित अभियुक्त फरहान हुसैन को कोठारी बन्धु पार्क रोड पर लाल पैथलैब तिराहे के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।




