संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दिनांक 10.10.2025 को अभियुक्तगण 1. अनूप कुमार गुप्ता पुत्र रमाकान्त गुप्ता निवासी ग्राम आटा मजरा बंथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव वर्ष 40 वर्ष 2. मुकेश गुप्ता पुत्र रमाकान्त गुप्ता निवासी ग्राम आटा मजरा बंथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 48 वर्ष को आटा बाजार से अवैध विस्फोटक आतिशबाजी 1. छोटे/बड़े 12 स्टार 07 डिब्बे, 2. चकर घिन्नी 17 डिब्बे, 3. स्टार अनार 04 डिब्बे, 5. छोटा/बड़ा अनार 09 डिब्बे, 6. फुलझड़ी 41 डिब्बे, 7. सीको पटाखा 02 बण्डल, 8. चुटपुट पटाखा 01 डिब्बा, 9. छुड़छुड़ी 07 डिब्बे, 10. छोटा धमाका 04 पीस, 11. बड़ा राकेट 01 डिब्बा, 12. सुतली बम 06 पीस 13. चुटपुट 02 डिब्बे, 14. चकर घिन्नी 07 डिब्बे, 15. छोटा/बड़ा अनार 08 डिब्बे, 16. मोरी छाप अनार 05 डिब्बे, 17. फुलझड़ी 40 डिब्बे, 18. माचिस बम 07 डिब्बे, रेडीमेड पटाखे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 550/2025 धारा 9(ख)1(ख) भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1984 बनाम 1. अनूप कुमार गुप्ता पुत्र रमाकान्त गुप्ता निवासी ग्राम आटा मजरा बंथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव वर्ष 40 वर्ष व मु0अ0सं0 551/2025 धारा 9(ख)1(ख) भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1984 बनाम 1. मुकेश गुप्ता पुत्र रमाकान्त गुप्ता निवासी ग्राम आटा मजरा बंथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 48 वर्ष पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


