
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद में महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का सफल समाधान किया गया। कुल 16 विवादित दंपती आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने को तैयार हुए। जानकारी के अनुसार, सभी थानों में स्थित महिला हेल्पडेस्क पर पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, जहां परिवार परामर्शदाताओं एवं हेल्पडेस्क टीम ने उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवादों को समाप्त कराया। परामर्श के बाद दंपतियों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को समझते हुए परिवार को टूटने से बचाया। कार्यवाही के दौरान महिला थाना से 06 जोड़े, थाना अचलगंज, थाना कोतवाली सदर व थाना फतेहपुर चौरासी से 02-02 जोड़े, तथा थाना दही, थाना हसनगंज, थाना गंगाघाट और थाना बांगरमऊ से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।महिला हेल्पडेस्क की इस पहल से समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने और परिवारिक सामंजस्य बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।


