
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना फतेहपुर चौरासी, जनपद उन्नाव में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। गुरुवार को राम कुमारी छोटेलाल इंटर कॉलेज, कस्बा फतेहपुर चौरासी की कक्षा 12 की छात्रा अंजली राठौर को एक दिन के लिए थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।कार्यभार संभालने के बाद छात्रा अंजली राठौर ने थाना परिसर में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना फतेहपुर चौरासी की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी देती है कि बेटियों को समान अवसर देकर उन्हें जिम्मेदारियों के योग्य बनाया जा सकता है।


