जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कल पुलिस मुठभेड में शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया तथा उसका साथी को आज गिरफ्तार किया गया तथा दोनो के कब्जे से चोरी के 12870 रुपये व एक अदद अवैध तमंचा मय खोखा / जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
शनिवार दिनांक 04.10.2025 को समय करीब 19.50 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत ताजपुर अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियो वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक पर सवार पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में की गयी मुठभेड़ में उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी। जिसे मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो अन्य साथी बाइक लेकर भाग गये जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल आकाश उपरोक्त को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया
पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम आकाश पुत्र ऋषिकांत निवासी ककेड़ी थाना सांडी जनपद हरदोई उम्र करीब 27 वर्ष बताया गया तथा अपने साथियों के साथ दिनांक 03.10.2025 को थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रा धर्मकांटा के पास राम जीवन पुत्र बिहारी लाल नि० हैबतपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के थैले से 76,000 हजार रुपये लेकर भाग जाने की बात स्वीकार की है, जिसके सन्दर्भ में थाना बांगरमऊ पर मु0अ0स0-603/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मौके से आकाश उपरोक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी किये गये 7200 रुपये नगद बरामद हुये है। अभियुक्त व बरामद माल को कब्जा पुलिस लिया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना बांगरमऊ में दिनांक 04.10.25 को मु0अ0सं0 607/25 धारा 109 BNS व 3/25/27 ARMS ACT पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0 603/25 से संबधित एक अन्य अभियुक्त आशीष पुत्र कुमेदान निवासी ग्राम माधवपुर थाना कोतवाली सदर जनपद हरदोई को कब्जे से चोरी के 5670 रु० बरामद कर कपूरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
