
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध तमंचा मय कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 05.10.25 को प्र0नि0 संजीव कुशवाहा मय हमराह पुलिस बल द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद फैज उर्फ मुन्ना पुत्र चांद बाबू उम्र 24 वर्ष निवासी एफ ब्लॉक पानी की टंकी खड़ी मोहल्ला थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ को कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय जिंदा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल UP 32GE8874 पैशन प्रो बरामद कर भवानी खेड़ा नहर पुलिया के बाई तरफ बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सन्दर्भ मे थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 878/2025 धारा-3/25 A ACT व 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
