
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत, थाना नाका हिंडोला की पुलिस टीम व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही मैं गांधी जयंती मैं शराब बंदी के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 4 अभियुक्तगण 1 विजय गुप्ता उर्फ मोनू निवासी शॉप नं 10 निकट मवैया क्रॉसिंग नेहरू नगर थाना नाका हिंडोला लखनऊ,2 अजय गुप्ता उर्फ सोनू,3 राहुल गुप्ता उर्फ कल्लू 4 सुनील निवासी 268 523 गुलजार नगर थाना खालाबाजार लखनऊ को गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी श्रीकांत राय की खुली चुनौती पुलिस टीम को सख्त हिदायत दिया अपने क्षेत्र में ना अपराध किसी तरह का रहेगा ना अपराधी, अपराधियों को वरना जाना पड़ेगा जेल, लखनऊ पुलिस की अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दर्शाती है।थाना नाका हिंडोला के प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम से यह साफ होता है कि लखनऊ पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और किसी भी कीमत पर शहर में अमन-चैन भंग नहीं होने देगी।इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब जनता के सामने आ रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का एक और प्रमाण है।


