
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को थाना सोहरामऊ क्षेत्र के ग्राम गोमापुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की। इस दौरान थाना सोहरामऊ पुलिस टीम ने उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के विषय में जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें —1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम), 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला शक्ति हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
