
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद की तहसील बांगरमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली, पंचायत व विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
