जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा अश्लील फब्तियां कसने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.09.2025 को मिशन शक्ति टीम थाना फतेहपुर चौरासी द्वारा भ्रमण के दौरान अभियुक्त अनूप उर्फ रोटावेटर पुत्र रामखेलावन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मझरिया खुर्द थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को आने जाने महिलाओं व बालिकाओं को देखकर अश्लील हरकते करने व अश्लील गाना गाने का आपराध कारित करने के संदर्भ में ग्राम मझरियाकला से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 379/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अनूप उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

