
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना औरास पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.09.2025 को थाना औरास पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक हसनगंज के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्ति चेंकिग व गश्त के दौरान अभियुक्त सन्तोष कुमार यादव पुत्र सोनेलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम खड़वल थाना औरास जनपद उन्नाव को कब्जे से 15 अदद दीवाना ब्राण्ड अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना औरास पर मु0अ0सं0 312/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

