
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।मिशन शक्ति अभियान एवं त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने उन्नाव शहर मे की पैदल गश्त एवं मिशन शक्ति केन्द्र थाना कोतवाली सदर का किया निरीक्षण तथा जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण, नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 26.09.2025 को तरुण गाँबा पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा जनपद उन्नाव का भ्रमण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव, सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव, अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार में पैदल गश्त की गई,

इस दौरान महोदय द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति से संबन्धित जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कोतवाली सदर में स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की प्रविष्टियों को जांचा गया एवं संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जनपद उन्नाव में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मिशन शक्ति फेज-5 के संबंध में जनपद उन्नाव के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान महोदय ने मिशन शक्ति केन्द्र के सुचारु रूप से संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहें।

