
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत कंधईखेड़ा में एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में विधायक बृजेश रावत, जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जनपद उन्नाव कृति राज और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
चौपाल में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना ही इस चौपाल का उद्देश्य है।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्य विकास अधिकारी जनपद उन्नाव सुश्री कृति राज ने महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल के आयोजन से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्हें अपने अधिकारों और शासन की योजनाओं के प्रति सजग किया गया।

