
संवाददाता इरफान कुरैशी,
थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान क्षेत्र में बने हुए पैनी नजर
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर आरोपियोंगण के द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए, शांति व्यवस्था भंग की गई,सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों की पहचान कृष्णजीत पांडे हाल पता कन्हैया माधोपुर फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ, दूसरा दिलीप गुप्ता, तीसरा धर्मेंद्र कुमार जो आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। तीनो व्यक्ति एक ही पास के रहने वाले हैं,
प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई,
पुलिस अधिकारियों ने तीनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे और अधिक आक्रामक हो गए और झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने बताया कि यदि उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाता, तो वे कोई गंभीर अपराध कर सकते थे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।



