जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम पुलिस द्वारा क्रेडिट कार्ड पर केवाईसी अपडेट करने व लिमिट बढ़ाने को लेकर फ्रॉड की गयी 87124/- रू0 की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी रिफण्ड।
प्रकरण 01- थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव पर आवेदक तरंग निगम पुत्र आनन्द निगम
निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिनांक 23.08.2025 को क्रेडिट कार्ड पर केवाईसी अपडेट को लेकर क्रेडिट कार्ड से 61607 / – रू0 का फ्राड होने विषयक होने विषयक दिया गया था। जिस पर थाना कोतवाली सदर साइबर टीम उन्नाव द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 22.09.2025 को पीडित की फ्रॉड की गयी 61607/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते मे रिफण्ड करायी गयी।
प्रकरण 02- दिनांक 18.09.2025 को आवेदक जयकुमार पुत्र राजकुमार निवासी मो० नरेन्द्र नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीर दी कि क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढाने को लेकर क्रेडिट कार्ड से 35517/ रू0 का फ्राड होने विषयक दिया गया था। आज दिनांक 22.09.2025 को कोतवाली सदर की साइबर टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए पीडित की फ्रॉड की गयी धनराशि 25517/- रूपये की धनराशि आवेदक के खाते मे रिफण्ड करायी गयी।



