
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने की अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर जो काफी समय से फरार चल रहा था, एक वारंटी को गिरफ्तार किया, आरोपी राहुल कश्यप निवासी 448 155 नगरिया थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया, इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



