
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 22.09.2025 को वरि० उ0नि0 मोर मुकुट पाण्डेय मय हमराहपुलिस फोर्स द्वारा 1. जितेन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार नि० ग्राम रसूलपुर थाना नगराम जिला लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष 02. सर्वेश कुमार पुत्र भुइयादीन नि० ग्राम रसूलपुर थाना नगराम जिला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष 03. लवकुश पुत्र राम भरोसे नि० ग्राम इटकुटी थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को कब्जे से एक बडा सब्बल, एक छोटी छैनी, एक अदद हथौडी, एक छोटा सब्बल व एक अदद टार्च बरामद कर मकूर नवई रोड पर गांव धारा खेडा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0स0 405/2025 धारा 313 BNS पंजीकृत किया गया।



