जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना असोहा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.09.2025 को वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना असोहा पर मु0अ0स0 172/2025 धारा 80 (2), 85 B.N.S. व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 13.09.2025 को उ0नि0 मृत्युंजय बहादुर मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हिमांशु गुप्ता पुत्र स्व० सुशील गुप्ता उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम बेरू मजरा मुक्तेमऊ थाना असोहा जनपद उन्नाव को जबरैला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।


