जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा मारपीट में गंभीर चोट पहुंचाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.08.2025 वादी कल्लू पुत्र गजोधर निवासी सिरधरपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव की तहरीर पर मु0अ0सं0 494/2025 धारा 352/115(2)/118 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 13.09.2025 को उ0नि0 विरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त अंकित राठौर पुत्र लालता प्रसाद राठौर निवासी ग्राम सिरधरपुर थाना बागरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को साहब बाबा आश्रम ग्राम सिरधरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।


