जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियुक्त को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.09.2025 को प्र०नि० संजीव कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त मो० साहिल उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र बाबू नट नि० वार्ड नं0 16 म0नं0 12/22 ईदगाह पत्थर कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर शेखपुर नहर शराब मिल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 793/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।


