जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 08.09.2025 को राधा पत्नी रामजीवन नि० विनोबा नगररसूलाबाद थाना आसीवन जनपद उन्नाव ने थाना कोतवाली सदर पर तहरीर सूचना दी कि अज्ञात चोरो द्वारा मोटर साइकिल वाहन सं० यू0पी0 325 W 8474 चोरी कर ले जाने गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 792/25 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 09.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 1. विक्की कश्यप पुत्र जेठे लाल कश्यप नि० बत्तू खेडा थाना अजगैन जिला उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष 2. शिवा सिंह उर्फ मोहित सिंह पुत्र सुघर सिंह नि० बारादेव थाना औरास जनपद उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष को कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद कर कांशीराम मोड शेखफार्म से गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।


