
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।मुट्ठी भर लोगों से शुरू की गई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की एक ही कार्यशैली पर चलने वाला दल है। हम जिन संकल्पों को लेकर चले थे वह सारे संकल्प पूरे हुए है। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं करती बल्कि सेवा के और लोक कल्याण के कार्य भी करती है। यह बात प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा कार्यालय उन्नाव पर सेवा पखवाड़े के संबंध में आयोजित जिला पदाधिकारी कार्यक्रम संयोजक बैठक में कही।
उन्होंने आगे कहा 17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कृषि मंत्री ने कहा भाजपा किसी जाति या धर्म विशेष की पार्टी नहीं है वह सर्वसमाज की सर्वधर्म की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास पर चलती है। हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाला दल हैं जो अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को ऊपर लाते हैं हम अपने अभियानों कार्यक्रमों में बूथों पर नीचे तक जाएं जो योजनाओं से वंचित है उसे चिन्हित कर लाभ दिलवाने का कार्य करें। सकारात्मक माहौल बनाएं अमेरिकी टैरिफ को दरकिनार कर भारत पिछले तिमाही सबसे तेज चलने वाली अर्थव्यवस्था है।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बैठक में सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत अभियान हेतु योजना रचना बनवाई और बताया कि आगामी 9 सितंबर को जिला कार्यशाला आयोजित होगी। मण्डल कार्यशालाएं 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले भर में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, योग एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान तथा विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी।

भाजपा कार्यालय उन्नाव में सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत अभियान हेतु जिला पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में अभियान के पूर्व तैयारी हेतु आयोजित इस बैठक में प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय सूर्य प्रताप शाही भी अनौपचारिक रूप से सम्मिलित हुए कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उन्होंने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर बैठक में अभियान को गति देने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया। बैठक का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया।

बैठक में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा विमला कुरील, महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, आनंद अवस्थी, जिला मंत्री रजनीश वर्मा, सविता रावत जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, नवीन सिंह जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ल युवा मोर्चा महामंत्री उदय प्रताप सिंह जैनेंद्र शुक्ला विवेक तिवारी, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, रत्नेश चंदेल, रमेश तिवारी कल्लू, कमल बाजपेई, डीसीडीएफ उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला श्रद्धा बाजपेई, बउआ अवस्थी, दीपांकर मिश्रा, नीरज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।