
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत, थाना नाका हिंडोला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को वादी शिकायतकर्ता वादिनी द्वारा एक शातिर टप्पेबाज द्वारा वादिनी के रुपये में कमी बातकर गिरने के बहाने चालाकी से रुपये चुरा लेने के संबंध में आना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया, इस सूचना पर थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए पुलिस टीम शातिर चोर को तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी मोहम्मद सलीम निवासी ट्रांसफार्मर के पास बड़ी पकड़िया खदरा थाना हसनगंज लखनऊ, ऐशबाग पुल के नीचे से ₹2500 बरामद किये, यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दर्शाती है।थाना नाका हिंडोला के प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम से यह साफ होता है कि लखनऊ पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और किसी भी कीमत पर शहर में अमन-चैन भंग नहीं होने देगी।इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब जनता के सामने आ रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का एक और प्रमाण है।




