
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी कि स्कूटी सवार एक युवक कुछ दिनों से उनकी बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
शिकायत मिलते ही, महानगर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुफरान को मेंहदी टोला, थाना अलीगंज, लखनऊ से गिरफ्तार किया।लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



