
संवाददाता इरफान कुरैशी,
राजधानी लखनऊ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों और एक बालअपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात और ₹4000 नकद बरामद किए गए हैं।मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बंद घरों में चोरी करने वाले कुछ लोग चोरी के माल के साथ राधा डिग्री कॉलेज के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन शातिर चोरों को धर दबोचा, पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम असगर (निवासी नौबस्ता पुलिया, निकट गौसिया मस्जिद, अली नगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ), अदनान (निवासी अली नगर, नौबस्ता पुलिया, कब्रिस्तान के पास, थाना मड़ियांव), गुलाम अहमद राजा उर्फ अफरीदी, और रिजवान अहमद बताए। ये चारों ही एक ही इलाके के रहने वाले हैं। एक बालअपचारी भी इनके साथ पकड़ा गया है।थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं ताकि शहर में अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।



