
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। शहर में यातायात और स्वच्छता बनाए रखने के लिए, पुलिस और नगर निगम की एक संयुक्त टीम ने नाका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया।
इस कार्रवाई के दौरान, बांस मंडी से नाका चौराहा, आर्यनगर और विजयनगर तक के प्रमुख मार्गों से सभी अवैध अस्थायी अतिक्रमण और पार्किंग हटाए गए। साथ ही, स्थायी अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ सामान भी जब्त किया गया।
अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग रत्नेश कुमार व नाका प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय मौजूद रहे, और यातायात नाका थाना प्रभारी और नगर निगम की टीम शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शहर को व्यवस्थित करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए की गई है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की।



