
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।राकेश यादव पुत्र गिरेन्द्र सिंह यादव निवासी भगवत तटीया श्याम नगर चकेरी कानपुर नगर जो अपने खेत पर जनपद उन्नाव थाना अचलगंज के अंतर्गत कंचन खेड़ा गांव में मेडबंदी के लिए दिनांक 12.08.2025 को तार-पिलर लगा रहा था, तभी ‘क्षेत्र के दबंग किस्म के व्यक्तियों अमर सिंह पुत्र राजाराम यादव व शोभित पुत्र अमर सिंह निवासी सुपासी थाना अचलगंज जिला उन्नाव द्वारा अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों के साथ होकर जानलेवा हमला कर मारपीट करने लगे एवं पीड़ित के गले में पडी सोने की चेन के साथ-साथ जेब में पड़े 5,000 / रू० नगद मारपीट कर लूट लिये पीड़ित के 4 पहिया वाहन को तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उपरोक्त दबंगों ने हाल ही में दिनांक 07.08.2025 को भी पीड़ित के साथ मारपीट की घटना करी थी जिसकी शिकायत मु०अ०सं० 416/2025 थाना अचलगंज जिला उन्नाव में उपरोक्त दबंगो के खिलाफ दर्ज होने के बावजूद थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त दबंगों पर उचित कार्यवाही व सख्ती न किये जाने के परिणामस्वरूप दिनांक 12.08.2025 को उपरोक्त दबंगों द्वारा पुनः नई घटना को अंजाम देते हुए खुलेआम दबंगई व गुण्डई का ताण्डव किया है
दबंगों द्वारा घटना करने के बावजूद पीड़ित के साथ नई घटना दिनांक 12.08.2025 को करी गई अभी तक थाना अचलगंज की पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही कि गई है एवं सिर्फ आश्वासन देते हुए उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का जवाब दिया जा रहा है। पीड़ित ने कहा अगर थाना अचलगंज की पुलिस की कार्यशैली में इसी प्रकार की निष्क्रियता लगातार बनी रही तो इस आशंका को नकारा नहीं जा सकता है कि आने वाले दिनों में उपरोक्त दबंगों द्वारा प्रार्थी के साथ किसी बढी घटनाक्रम को अंजाम दिया जा सकता है। पीड़ित ने जान की सुरक्षा के लिए बताया यदि ऐसा होता है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी थाना पुलिस की होगी।



