उन्नाव ।।सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सफाई अभियान में सम्मिलित होकर स्वक्षता का दिया संदेश
भाजपा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अजीत कुमार आज़ाद स्मारक पार्क, चौरा में मंडल अध्यक्ष सुशील रावत के द्वारा आयोजित सफाई अभियान में सम्मिलित होकर स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।
साथ में मंडल उपाध्यक्ष खुन्नू दुबे, वीरू सिंह, अक्षय गौतम, मंडल मंत्री अनुज शर्मा, सुजीत साहू , बूथ अध्यक्ष संतोष दीक्षित, बूथ अध्यक्ष सरवन राजपूत उपस्थित रहे।



