
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों के तहत, ठाकुरगंज पुलिस थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में, वादिनी मुकदमा द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि उसकी नाबालिक पुत्री 15 वर्ष को 15 वर्ष को बुलाकी अड्डे रहने वाला अरमान बहला फुसलाकर कर कहीं भाग ले गया, उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम गठित कररवाना किया, पुलिस टीम कड़ी मेहनत के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लिया, अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद किया, आरोपी अरमान निवासी नंदाखेड़ा पीपल के पेड़ के निचे घोड़े वाली गली थाना बाजार खाला लखनऊ, को किया गिरफ्तार, ठाकुरगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई इस गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधों पर अंकुश में लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस के इसी संकल्प का एक हिस्सा है।

