
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पेमेण्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई 10,000/- रु0 की संपूर्ण धनराशि थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित के खाते मे रिफण्ड कराई गई। बढ़ जुलाई को आवेदक रिजवान मोहम्मद निवासी दरोगाबाग थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर आनलाइन पेमेन्ट एप के माध्यम से 10000/- रू0 का फ्राड होने विषयक दिया गया था । जिस पर थाना कोतवाली साइबर टीम उन्नाव द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज मंगलवार को पीडित की फ्रॉड की गयी सम्पूर्ण धनराशि 10,000 /- रूपये आवेदक के खाते मे रिफण्ड करायी गयी।



