
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा गूगल-पे के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई धनराशि में से 1,00,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते मे रिफण्ड कराई गई।25.03.2025 को आवेदक अवनीश गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता नि0 सीताराम कालोनी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पर एक प्रार्थना पत्र अपने साथ गूगल पे से दो अलग अलग शिकायतो के माध्यम से 296100/- रू0 का फ्राड होने विषयक दिया गया था। जिसके सन्दर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 220/25 धारा 318 बीएनएस व 66 आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसपर आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज मंगलवार को थाना गंगाघाट की साइबर पुलिस टीम द्वारा फ्रॉड की गई कुल राशि में से 1,00,000/- रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में रिफण्ड करायी गयी।



