



-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 30 जुलाई
झूलेलाल वाटिका स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वृक्षारोपण किया। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा श्रीवास्तव, एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव, एडवोकेट मनोज लाल , रितु खरे, रवि निगम, एवं अन्य तमाम पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के दीर्घजीवी एवं फल वाले पौधे लगाए जिसमें प्रमुख रूप से बरगद, पीपल , जामुन ,अमरूद ,आंवला , सागौन सहित तमाम प्रकार के फूलों जैसे गुलाब गुड़हल आदि के पौधों का भी वृक्षारोपण हुआ।
इस अवसर पर एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि वृक्षों की उपयोगिता एवं गोमती की अविरल धारा को बनाए रखना हम सबके लिए बहुत जरूरी है और खास तौर पर लखनऊ वासियों के लिए क्योंकि इस वाटिका को स्पर्श करके निकलती हुई मां गोमती हमारे लखनऊ शहर के लिए जीवन रेखा है। वृक्षों के कारण हमें ऑक्सीजन मिलती है तथा मिट्टी की कटान भी रुकती है। पर्यावरण मित्र एवं गंगा सेवक कृष्णानंद राय ने वृक्षों की उपयोगिता एवं जल ही जीवन है के बारे में प्रकाश डाला तथा एक स्वरचित कविता पाठ भी किया।
सावन का महीना होने के अवसर पर शिव जी के मन्दिर में रुद्राभिषेक का भी आयोजन हुआ।



