
उन्नाव।।कारगिल विजय दिवस पर सांसद साक्षी महाराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल शहीदों को नमन किया। शहीद हुए वीर चक्र विजेता उदय राज सिंह की पुत्रवधु का अंगवस्त्र पहना सम्मानित किया गया। इसके उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सांसद साक्षी जी महाराज विधायक पंकज गुप्ता ने विषय प्रस्तुत किया।

कारगिल विजय दिवस के दिवस पर सैनिक कल्याण कार्यालय रामपुरी उन्नाव में भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सैनिक सम्मान समारोह और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक सीतेश सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सैनिक सैनिक शहीद के परिजन एनसीसी कैडेट भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील अनिल कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी अमितेश सिंह नंदू मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता मासवासी मंडल अध्यक्ष सुशील रावत कमल बाजपेई नगर महामंत्री संतोष पाल नीरज शुक्ला नगर उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी मनीष पाण्डेय मनोज मिश्रा विश्वजीत कुमार भाजपा नेता विमल द्विवेदी सरिता सिंह पंकज तिवारी सूबेदार एसपी सिंह सतीश बाजपेई हवलदार महेंद्र सिंह एके दीक्षित बीएन सिंह सुवेद प्रकाश बीएन सिंह अजीत वर्मा डीपी सिंह एनसीसी कैडेट हेड बिपिन कुमार भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।


