
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस को आवेदक शफीक निवासी ग्रीन वैली अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा वादी की गाड़ी मछली मंडी के पास चोरी हो जाने के संबंध में, प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र में राम-राम बैंक के ताड़ीखाना क्रॉसिंग के पास मौजूद थे, मुखबिर की सूचना पर जो ई रिक्शा चोरी हुआ था ताड़ीखाना के पास चोरी हुआ था, एक व्यक्ति मड़ियांव पुल के नीचे लेकर खड़ा है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, पुलिस टीम पहुंच कर चोर को पकड़ लिया गया, पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु मिश्रा निवी मुर्गी फार्म अजीजनगर थाना मड़ियांव लखनऊ, जिसके कब्जे से ई रिक्शा चोरी का बरामद हुआ, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई,थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


