ताज़ा खबरेनोएडा

श्रीकांत त्यागी की  जमानत याचिका खारिज

नोएडा । ओमेक्स सिटी में पौधा लगाने को लेकर श्रीकांत त्यागी महिला से विवाद हुआ था जिसमे महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार हुए श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी । धोखाधड़ी के अन्य मामले में कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।

ओमेक्स सिटी में श्रीकांत के कुछ साथियों ने भी उपद्रव मचाया था, जिनमें से छह लोगों को पकड़कर सोसाइटी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उन लोगों के मामले में भी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

विवाद होने के उपरांत आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार रात करीब 11 बजे लुक्सर जेल लाया गया था। देर रात में पहुंचने पर उसे खाना नहीं मिला। देर रात उसे दो कंबल भी दिए गए। आलीशान कोठियों में रहने वाले श्रीकांत त्यागी की जेल में रात करवटें बदलते हुए गुजरी। सुबह उसने दलिया का नाश्ता किया। 

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button