
आज़मगढ़: थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तराज्यीय 05 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से क्रेडिट कार्ड से फ्राड करके खरीदे गये मोबाईल व अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा साइबर ठगी कर मोबाईल खरीदकर सस्ते दामों में बेचा जा रहा है। जिसकी सूचना पर थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की दो टीमें बनाई गईं।
मुखबिर द्वारा बताया गया कि बाजार में कुछ लोग मोबाईल की दुकानों पर घुम घुमकर चोरी के नये मोबाईल सस्ते दामों में बेचने के लिए अच्छे ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त अंजेश सरोज पुत्र रामबचन पासवान ग्राम रसूलपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष, आदित्य सिंह पुत्र अजय सिंह ग्राम जमीन भीख बड़हलगंज थाना जहानागंज उम्र 18 वर्ष, दीपक पुत्र हरेन्द्र ग्राम हाफिजपुर चट्टी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को प्राइवेट बस अड्डा से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कब्जे से 2 नए मोबाईल फोन, व 05 पुराने मोबाईल फोन, 7 बैंक क्रेडिट कार्ट/डेबिट कार्ड, 03 भिन्न भिन्न बैंको के चेक व 2500 रूपया बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 298/25 धारा 317(2), 318(4),319(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली पंजीकृत किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया हमारा एक अन्य साथी क्रेडिट कार्ड से फ्राड करने हेतु डिटेल प्राप्त करने गाजीयाबाद दिल्ली की तरफ गया है। जिसपर दिल्ली में पूर्व से मौजूद द्वितीय टीम को उक्त सूचना से अवगत कराया गया। जिसके उपरान्त दुसरी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बताये गये अभियुक्त नायाब अनवर पुत्र कुद्दूस निवासी दानापुर थाना दानापुर जनपद पटना बिहार उम्र 25 वर्ष, संयम जैन पुत्र प्रमोद जैन निवासी एस 115116 द्वितीय फ्लोर परमपुरी उत्तम नगर डी.के. मोहन गार्डेन दिल्ली उम्र 32 वर्ष को दिल्ली से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 पुराने मोबाइल व 23 सीलशुदा नए मोबाइल, कुल 07 डेबिट/क्रेडिट/वीजा /गेम कार्ड, कुल 1250 रू0, घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन संख्या DL12CQ1300 कार बरामद किया गया।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ ने बताया गया कि उनके द्वारा संगठित रूप से टीम बनाकर लोगों को काल करके अपने आप को क्रेडिट कार्ड का अधिकारी कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के रिनुअल कराने/बन्द कराने/लिमिट बढाने/रिवार्ड प्वाइंट को कैस करने के नाम पर धोखा देकर कार्ड की डिटेल एवं OTP प्राप्त करके अलग अलग दुकानों से नया मोबाईल खरीदकर उसका क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। उसके बाद हमलोग मोबाईलों को सस्ते दामों में बाजार में बेचकर उससे नगद प्राप्त कर मुनाफा कमाते हैं। जिसके लिए कभी कभी हमलोग अलग अलग होकर दुकानों पर जाते हैं। कभी कभी कार में सवार होकर एकसाथ जाकर भी ये काम करते हैं।



