
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।थाना बारासगवर पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बुधवार को उ0नि0 पुरुषोत्तम दास मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र बहादुर सिंह उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम किशुनीखेड़ा मजरा धनकौली थाना बिहार जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बारासगवर पर मु0अ0सं0 122/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया |



