संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा चार पशु चोरों को चोरी के तीन पशु बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 01.07.2025 को उ0नि0 दिनेश कुमार रावत मय हमराह हे0का0 विनोद कुमार का० गौतम व का० हिमांशु चौधरी द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदेहरा मोड़ पर चार व्यक्तियो को मय भैसो के पकड़ा गया तथा पकड़े गये व्यक्तियो से भैसो के वारे में पूछताछ कि तो पहले ने अपने नाम रोहित निषाद पुत्र सोने लाल निवासी धनऊ पुरवा थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम अभिषेक पुत्र फूल चन्द निषाद नि० मक्का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम सोनू निषाद पुत्र भैरो प्रसाद निवासी बनियापुरवा थाना नवाब गंज जनपद कानपुर नगर बताया उम्र 24 वर्ष तथा चौथे व्यक्ति ने अपना नाम विशाल पुत्र राजेन्द्र निषाद नि० मोहन पुरवा सम्भापुर थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष बताया। पकड़े गये चारो व्यक्तियो से भैसो के बारे मे भैसे खरीदने की रसीद तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहे और चारो ने एक राय से बताया कि साहब हम लोगो ने दि0 27/6/25 को ग्राम हृदयपुर थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर से यह भैसे चोरी किया था पूछने पर कि यह भैसे किसकी है तो नाम पता बताने से कासिर रहे जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 09.10 AM बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 257/25 धारा 317 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी के सम्बन्ध में थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर में मु0अ0सं0 180/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर को सूचना दी गयी। थाना हाजा से गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

