
अमेठी, 01 जुलाई 2025: वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के तहत जिला अस्पताल अमेठी में जन्मे नवजात शिशुओं को सरकार की अनोखी पहल के तहत “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” और एक-एक पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी और प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी की उपस्थिति में यह पौधे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जन्म लेने वाले बच्चों में लक्ष्मी पुत्री दीपक शुक्ला निवासी शुक्ला का पुरवा गौरीगंज, पिंकी पत्नी अजय मिश्रा निवासी बरना टिकरिया गौरीगंज, शिवानी मिश्रा पत्नी मनीष पांडेय निवासी पूरे बल गोदरी अमेठी, तथा सलमा पत्नी निज़ाम अहमद निवासी वार्ड नंबर 12 तिलोई सरायंपुर शामिल रहीं। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल बच्चों और प्रकृति के बीच एक जीवनभर का रिश्ता जोड़ने का प्रयास है, जिससे हर नवजात के साथ एक हरित भविष्य भी पनपे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग की टीम मौजूद रही।


