
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव/पुरवा।।बच्चों के आने से परिषदीय विद्यालय फिर से गुलजार हो गए साथ ही बच्चे स्कूल आकर बहुत खुश महसूस कर रहे हैं।
मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के आगमन से रौनक दिखाई दी।असोहा क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों के शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के
लिए रंगोली, वेलकम, गुब्बारे और फूलों आदि से विद्यालयों को सजाकर आकर्षक एवं मनोहारी वातावरण तैयार किया और बच्चों का रोली व टीका लगाकर स्वागत किया। बच्चों को चॉकलेट, केक, टॉफी, बिस्कुट आदि खिलाकर मुंह मीठा कराया।
प्राथमिक विद्यालय जबरेला की प्रधान शिक्षिका रुपाली भट्ट ने सभी बच्चों को टीका लगाकर व पुष्प भेंट कर बच्चों का स्वागत किया और केक काटकर बच्चों का मुंह मीठा कराया।
वहीं पुरवा व हिलौली, झब्बा खेड़ा, बरवा खुर्द, पिपरी, कालूखेड़ा, मुक्तेमऊ, गोसाईं खेड़ा, अभूषा, जोरावरगंज, सहरावा,आदि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया।

