ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।
नवाबगंज विकासखंड के अंतर्गत हिंदूखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खंभे से लटकते बिजली के तार में अचानक करंट आ गया और खेलते समय दो मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में रितेश (4) और पीहू (5)बुरी तरह झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिजली के खंभे से उतर रहा था करंट, मासूम हुआ शिकार
गांव के निवासी अजेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे, तभी बिजली के खंभे में लिपटे एक पुराने जर्जर तार में अचानक करंट दौड़ गया। मासूमों ने अनजाने में उसे छू लिया और तेज झटका लगते ही दोनों बच्चे जमीन पर गिर पड़े।
बच्चों की चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीण उन्हें नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को गहरी जलन और आंतरिक चोटें आई हैं और उनका इलाज गंभीर स्थिति में चल रहा है
हिंदूखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बरसात शुरू होते ही करंट उतरने की आशंका बनी रहती है, फिर भी खंभों पर लटके तारों की मरम्मत नहीं होती।”
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी तार टूटने और करंट उतरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग सिर्फ चेतावनी जारी कर पल्ला झाड़ लेता है, सुधार नहीं करता।
बरसात शुरू होते ही विद्युत विभाग की ओर से लोगों को खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई थी लेकिन जब खंभे खुद खतरा बन जाएं तो चेतावनी पर्याप्त नहीं, कार्रवाई जरूरी होती है।
इस हादसे ने एक बार फिर विभाग की लचर कार्यप्रणाली और मेंटेनेंस व्यवस्था की पोल खोल दी है। बच्चों की हालत गंभीर, डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी
डॉक्टरों ने बताया झुलसने के साथ-साथ करंट से अंदरूनी अंगों पर भी असर हो सकता है, इलाज जारी है, बच्चों की हालत फिलहाल चिंताजनक है।

